राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमत्री मोदी की 100वीं मन की बात, मप्र में 89 स्थानों पर हुआ कार्यक्रम

-मप्र में कई जगह हुआ मन की बात सुनने का कार्यक्रम

भोपाल. ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। मप्र में 89 स्थानों पर पीएम की मन की बात सुनने की खास व्यवस्था की गई थी। प्रदेश भाजपा ने 25 हजार स्थान समेत 64 हजार बूथों पर मन की बात सुनने की व्यवस्था की। भाजपा के केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम की मन की बात सुनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक तीन पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इधर, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री हमारे पास अभी हैं, भूतकाल में कोई नहीं था। भविष्य का पता नहीं कोई रहे या नह रहे, लेकिन वर्तमान में जो प्रधानमंत्री हैं, वो सबसे अलग हैं। राज्यपाल ने कहा कि मप्र के लोगों के नाम का जब जिक्र होता है, उनके लिए खुशी की बात है। मन की बात कार्यक्रम से लोगों का जुड़ाव है। पीएम के संवाद में वास्तविक जीवन की कहानी दिखती है।
सीएम शिवराज ने कहा- दूसरे के लिए प्रेरणा बनते हैं
मन की बात कार्यक्रम के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के मन की बात हजारों बहनों नपे सुनी। मन की बात ने सामाजिक क्रांति लाई है। अच्छे काम करने वालों को प्रधानमंत्री सामने लाते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
किसने कहां सुनी मन की बता
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उज्जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन के भैरुगढ़ के सामुदायिक भवन में, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने गोटेगांव विधानसभा की सालीचौका में, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला के बिछिया में, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली के कालका क्षेत्र में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *