क्रिकेटखेल

Ind vs Pak: टीवी पर कहां फ्री में देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान का मैच?

कहां देख पाएंगे आप आज का मैच।

Asia Cup 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार, 14 सितंबर 2025 का दिन बेहद खास है।एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर दोनों देशों में दर्शकों में काफी उत्साह है। इस मुकाबले में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव, वहीं पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
India vs Pakistan SSBNews
India vs Pakistan SSBNews

 

 

 

 

भारत की टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान की टीम

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा।

कितने बजे होगा टॉस?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस शाम 7:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला ठीक 8:00 बजे रात से शुरू होगा।

इस मुकाबले को देखने के लिए अगर आप भी तरह-तरह के जुगाड़ लगा रहे हैं, तो जरा रुकिए। आप इस मैच को बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। भारत-पाकिस्तान का ये मैच टीवी पर Sony Sports Network पर आएगा, लेकिन अगर आपने फ्री डिश भी लगवाया है, तो भी आप इसका लुफ्त उठा सकेंगे। DD Free Dish के DD Sports पर आप ये मुकाबला लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा आप इस मैच को SonyLiv ऐप पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *