मनोरंजन

आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं घर में रखी ये चीजें, बस सही दिशा का रखें ध्यान

घर की हर दिशा का होता है विशेष महत्व, इन उपायों से मिलेगा आर्थिक सुख

डिजिटल डेस्क। वास्तुशास्त्र में हर दिशा का विशेष महत्व होता है और हमारा घर भी हर दिशा में फैला हुआ होता है। इस​लिए घर का हर कोना किसी न किसी दिशा का प्रतिनिधित्व करता है। घर की सजावट के लिए हम तरह— तरह की चीजों को रखते हैं। घर में रखी हुई इन चीजों को अगर सही दिशा में रखा जाए तो व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। जैसे घर की सजावट में कई तरह की मू​र्तियों को रखा जाता है। अगर इन मूर्तियों को सही दिशा में रखा जाए तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ भी मिल सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मां लक्ष्मी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति रखते हैं तो इससे धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा यहां पर मूर्ति रखने से व्यक्ति के जीवन से आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।

कामधेनु गाय
गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना जाता है। ऐसे में घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रखनी शुभ मानी जाती है। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

घोड़ा
इस मूर्ति को शोहरत, तेज, सफलता और आजादी का प्रतीक माना जाता है। इस घर की दक्षिण-उत्तर दिशा में रखने शुभ माना जाता है। यहां पर इसे रखने से व्यक्ति को करियर में तरक्की मिलती है।

हंस का जोड़ा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप ड्राइंग रुम में हंस को जोड़े की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। घर में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।

कछुआ
सनातन धर्म में कछुआ बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे भगवान विष्णु का रुप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए को घर के पूरब या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा ड्राइंग रुम में धातु से बना कछुआ रखने से धन में बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *