पन्ना में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों और मां को गोली मारी, दो की मौत
-जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद के बाद की फायरिंग

पन्ना. जमीन विवाद में शनिवार रात रिश्तों को तार-तार कर बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों और मां को गोली मार दी। दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि मां गभीर रूप से घायल है। उन्हें सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने ये इस हत्याकांड को बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम गोलही मुडिय़ा में तीन भाइैयों चरण सिंह, महेंद्र ओर नरेंद्र सिंह के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को सबसे छोटे भाई नरेंद्र सिंह के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में नरेंद्र और महेंद्र का पूरा परिवार व्यस्त था। देर रात तक कार्यक्रम चला। रविवार तकरीबन 11 बजे बड़ा भाई चरण सिंह अपने बेटे शुभम सिंह के साथ पहुंचा और जमीन के बंटवारे को लेकर बहस करने लगा। इससे तीनों भाइयों में विवाद बढ़ गया और चरण सिंह व उसके बेटे ने महेंद्र और नरेंद्र पर कट्टे से कई फायर कर दिए। बीच-बचाव के लिए पहुंची मां को भी गोली मार दी। महेंद्र और नरेंद्र की सतना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली खोखे और दो बुलेट मिली हैं। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना में मृत नरेंद्र और महेंद्र के परिजनों ने शनिवार रात देवेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोडफ़ोड़ कर दी और पैरामेडिकल स्टाफ से अभद्रता की। इसकी शिकायत बीएमओ अभिषेक जैन ने देवेंद्र नगर थाने में की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



